ePaper

''कबीर सिंह'' की सफलता के बाद शाहिद ने बढ़ाई फीस, इस फिल्‍म के लिए मांगे 40 करोड़!

Updated at : 24 Jul 2019 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
''कबीर सिंह'' की सफलता के बाद शाहिद ने बढ़ाई फीस, इस फिल्‍म के लिए मांगे 40 करोड़!

शाहिद कपूर की फिल्‍म कबीर सिंह की सफलता के बाद एक्‍टर का करियर एकबार फिर उड़ान भरता नजर आ रहा है. यह फिल्‍म उनके करियर में एक गेम चेंजर फिल्‍म साबित हुई है. कबीर सिंह ने महज 5 दिनों में ही बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली थी. फिल्म को […]

विज्ञापन

शाहिद कपूर की फिल्‍म कबीर सिंह की सफलता के बाद एक्‍टर का करियर एकबार फिर उड़ान भरता नजर आ रहा है. यह फिल्‍म उनके करियर में एक गेम चेंजर फिल्‍म साबित हुई है. कबीर सिंह ने महज 5 दिनों में ही बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली थी. फिल्म को मिले फैंस से बेइंतेहा प्यार के लिए शाहिद कपूर ने शुक्रिया अदा किया है. खबरों की मानें तो इस फिल्‍म को मिली अपार सफलता के बाद शाहिद कपूर ने अपनी फीस को चार गुना से ज्‍यादा बढ़ा दिया है.

शाहिद कपूर पहले एक फिल्‍म के लिए 10-12 करोड़ रुपये लिया करते थे. बॉलीवुडलाईफ की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद को तेलुगू फिल्‍म जर्सी की रीमेक के लिए अप्रोच किया गया है, जिसके लिए उन्‍होंने 40 करोड़ रुपये की डिमांड की है.

‘जर्सी’ एक क्रिकेटर की इमोशनल सफर को दिखाती है जो क्रिकेट टीम में अपनी जगह वापस पाने के लिए स्‍ट्रगल करता है. फिल्‍म का डायरेक्‍शन गौतम तिन्नानुरी ने किया था जो इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई थी. इस फिल्‍म को दर्शकों का खूग प्‍यार मिला था और फिल्‍म सुपरहिट रही थी.

‘जर्सी’ में एक्‍टर नानी ने एक क्रिकेटर का रोल प्‍ले किया था. इसके अलावा फिल्‍म में श्रद्धा श्रीनाथ (डेब्‍यू फिल्‍म), हर्ष कल्‍याण, सनुषा, सत्‍यराज, संपत राज और विशवंत भी नजर आये थे. अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो फिल्‍म में शाहिद कपूर नजर आ सकते हैं.

बता दें कि, कबीर सिंह के प्रमोशन के दौरान शाहिद ने कहा था कि फिलहाल उनके पास कोई फिल्‍म नहीं है. उन्‍होंने कहा था, फिलहाल मेरे पास कोई काम नहीं है क्‍योंकि मेरे पास कोई फिल्‍म नहीं है और यह चीज मुझे परेशान कर रही है. मुझे नहीं पता मैं आगे क्‍या करनेवाला हूं. हालांकि फिल्‍म न करने के अलावा भी मेरे पास कई सारे काम हैं.’ लेकिन कबीर सिंह उनके लिए लकी साबित हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola