ePaper

रिलीज के पहले दिन दर्शकों को लुभाया लॉयन किंग ने

Updated at : 20 Jul 2019 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
रिलीज के पहले दिन दर्शकों को लुभाया लॉयन किंग ने

मुंबई : इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हॉलीवुड मूवी ‘द लॉयन किंग’ चर्चा की विषय बनी हुई है. इसकी खास वजह फिल्म के लिए शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान की डबिंग है. ‘द लॉयन किंग’ के लीड करेक्टर्स मुफासा और सिम्बा के लिए शाहरुख खान और आर्यन खान ने अपनी आवाज दी […]

विज्ञापन

मुंबई : इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हॉलीवुड मूवी ‘द लॉयन किंग’ चर्चा की विषय बनी हुई है. इसकी खास वजह फिल्म के लिए शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान की डबिंग है. ‘द लॉयन किंग’ के लीड करेक्टर्स मुफासा और सिम्बा के लिए शाहरुख खान और आर्यन खान ने अपनी आवाज दी है.

‘द लॉयन किंग’ के सामने स्मॉल बजट की दो फिल्में सिनेमाघरों में हैं. जिम्मी शेरगिल, माही गिल, सौरभ शुक्ला, सुधीर पांडे, सुप्रिया पिलगांवकर लीड रोल में हैं. मूवी में दिखाया गया है कि मॉर्डन सोसायटी एक साधारण परिवार के ट्रैडिशनल वैल्यू पर क्या असर डालती है. मूवी की टीम कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन के लिए पहुंची थी.

जिम्मी शेरगिल की एक और फिल्म झूठा कहीं का भी आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसमें ऋषि कपूर, मनोज जोशी और ओमकार कपूर भी अहम रोल में हैं. न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे ऋषि कपूर की इस दौरान ये पहली रिलीज है. देखना होगा कि फिल्म को ऋषि कपूर के नाम का कितना फायदा मिलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola