ePaper

सलमान खान के लिए मुश्किल बना ''प्रेम''

Updated at : 18 Jul 2014 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान के लिए मुश्किल बना ''प्रेम''

दबंग सलमान खान अपनी आने वाली फिल्‍म ‘ प्रेम रतन धन पायो’ में फिर से शर्मिले प्रेम की भूमिका निभाने को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं. दबंग का कहना है कि इस फिल्‍म में उनकी यह भूमिका उनके लिए काफी चैलेंजिंग है.सलमान का कहना है कि अब प्रेम का भेलापन निभाने के लिए उनका भोलापन खत्‍म […]

विज्ञापन

दबंग सलमान खान अपनी आने वाली फिल्‍म ‘ प्रेम रतन धन पायो’ में फिर से शर्मिले प्रेम की भूमिका निभाने को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं. दबंग का कहना है कि इस फिल्‍म में उनकी यह भूमिका उनके लिए काफी चैलेंजिंग है.सलमान का कहना है कि अब प्रेम का भेलापन निभाने के लिए उनका भोलापन खत्‍म हो चुका है. सूरज बडजात्‍या की फिल्‍म में एक बार फिर सलमान खान,अनुपम खेर और सूरज बडजात्‍या की तिकडी एक बार फिर चर्चे में है.

‘मैंने प्यार किया’ में सलमान के भोलेपन को उन्‍हें फिर से लाना होगा. दबंग में दमदार रोल करने के बाद अब उन्‍हें इस भोले और शर्मिले रोल में देखना काफि उत्‍सा‍ह जनक होगा. 47 वर्षीय सुपरस्‍टार ने कहा कि सूरज के साथ काम कीए उन्‍हें 13 साल हो गया है, और अब काफि वक्‍त हो गया है उस तरह की भूमिका कीए.

वांटेड, दबंग, एक था टाइगर जैसी फिल्‍म में अपनी दमदार छवि के साथ उन्‍होनें अपनी बॉडी पर भी बहुत काम किया है. उनकी बॉडी के दीवाने लडके से लेकर लडकियां हैं. फिल्‍म में उनकी एंट्री सीन उनके इसी इमेज को देखकर होती है. सिनेमाहॉल में लगातार सीटियों की आवाज इसका सबूत है.

युवाओं के रोल मॉडल बन गये सलमान एक बार फिर अपने पुराने चॉक्‍लेटी लुक को लाने की तैयारी में हैं. अपने भोलेभाले कॉलेज बॉय के लुक में आना उनके लिए थोडा मुश्किल जरूर होगा लेकिन दशकों के लिए उनका ये रूप देखना काफी मजेदार होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola