टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3'' में दिखेंगे रितेश देशमुख

मुंबई : एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बागी 3′ में इस बार टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ रितेश देशमुख भी दिखाई देंगे. प्रोड्यूसर साजिश नाडियाडवाला ने कहा कि वह रितेश के इस फिल्म का हिस्सा बनने से काफी रोमांचित हैं. नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा, ‘रितेश मेरी ‘हाउसफुल’ फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और […]
मुंबई : एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बागी 3′ में इस बार टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ रितेश देशमुख भी दिखाई देंगे. प्रोड्यूसर साजिश नाडियाडवाला ने कहा कि वह रितेश के इस फिल्म का हिस्सा बनने से काफी रोमांचित हैं.
नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा, ‘रितेश मेरी ‘हाउसफुल’ फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और अब वह ‘बागी’ श्रृंखला से भी जुड़ गए हैं. ‘हाउसफुल’ और ‘हे बेबी’ के बाद उनके साथ यह मेरी छठी फिल्म होगी.’
उन्होंने कहा, ‘हमारे बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं और उनके लिए ‘लय भारी’ (मराठी फिल्म) लिखना सुखद रहा. रितेश ने हमेशा अपनी भूमिकाएं शानदार तरीके से निभाई हैं और हम उनके इस फिल्म से जुड़ने से खुश हैं.”
‘बागी” श्रृंखला की पहली फिल्म में श्रद्धा दिखाई दी थीं जबकि 2018 में आए इसके सीक्वल में दिशा पटानी दिखाई दी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




