ePaper

करीना कपूर ने तैमूर के कैमियो पर तोड़ी चुप्‍पी

Updated at : 06 Jun 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
करीना कपूर ने तैमूर के कैमियो पर तोड़ी चुप्‍पी

करीना कपूर के नन्‍हे नवाबजादे तैमूर अली खान की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो जाती है. तैमूर की इस लोकप्रियता को देखते हुए मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी हैं कि तैमूर जल्‍द ही बॉलीवुड फिल्‍मों में डेब्‍यू कर सकते हैं. हाल ही में खबरें […]

विज्ञापन

करीना कपूर के नन्‍हे नवाबजादे तैमूर अली खान की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो जाती है. तैमूर की इस लोकप्रियता को देखते हुए मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी हैं कि तैमूर जल्‍द ही बॉलीवुड फिल्‍मों में डेब्‍यू कर सकते हैं. हाल ही में खबरें आई थीं कि तैमूर अपनी मॉम करीना कपूर की आनेवाली फिल्‍म ‘गुड न्‍यूज’ में कैमियो भूमिका निभा सकते हैं. अब करीना ने इसपर अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है और एक बड़ा खुलासा किया है.

दरअसल, हाल ही में जब तैमूर अपनी मॉम करीना के साथ फिल्‍म ‘गुड न्‍यूज’ की शूटिंग के दौरान सेट पर दिखाई दिये थे. इसके बाद से ही उनकी बॉलीवुड डेब्‍यू वाली खबरों ने जोर पकड़ा. अब फाइनली करीना का बयान सामने आया है.

मुंबई मिरर को दिये एक इंटरव्‍यू में जब करीना से तैमूर के ‘गुड न्‍यूज’ में स्‍पेशल अपीयरेंस के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा,’ हर्गिज नहीं. वो ऐसा क्‍यों करेगा.’ इससे साफ हो गया है कि तैमूर बॉलीवुड में डेब्‍यू करने नहीं जा रहे हैं. यह महज अफवाह है.

बता दें कि ‘गुड न्यूज’ में करीना के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. साथ ही कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्‍य भूमिका में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म सेरोगेसी पर आधारित है. इसके अलावा करीना अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्‍म ‘हिंदी मीडियम’ में दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola