ePaper

अगली फिल्म में सैन्य अधिकारी की भूमिका निभायेंगे आयुष शर्मा

Updated at : 05 Jun 2019 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
अगली फिल्म में सैन्य अधिकारी की भूमिका निभायेंगे आयुष शर्मा

मुंबई : ‘लव यात्री’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता आयुष शर्मा अब एक्शन ड्रामा फिल्म ‘क्वाथा’ में दिखाई देंगे. फिल्म में 33 वर्षीय अभिनेता सेना के अधिकारी की भूमिका निभायेंगे. आयुष ने यहां एक बयान में कहा, ‘सेना के अधिकारी की भूमिका निभाना मेरे लिये बेहद सम्मान की बात है. फिल्म की […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘लव यात्री’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता आयुष शर्मा अब एक्शन ड्रामा फिल्म ‘क्वाथा’ में दिखाई देंगे. फिल्म में 33 वर्षीय अभिनेता सेना के अधिकारी की भूमिका निभायेंगे. आयुष ने यहां एक बयान में कहा, ‘सेना के अधिकारी की भूमिका निभाना मेरे लिये बेहद सम्मान की बात है. फिल्म की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं.’

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने फिल्म के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिसमें यह दिखाया जायेगा कि कैसे कुछ घटनाएं एक व्यक्ति की सोच और निश्चित चीजों के प्रति उसके नजरिये को बदल देती हैं.

‘क्वाथा’ का निर्माण कल्ट एंटरटेनमेंट के सुनील जैन और आदित्य जोशी कर रहे हैं जबकि इसका निर्देशन करण ललित भूटानी करेंगेण्‍ फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर के आस-पास शुरू होगी और इसके 2020 में रिलीज होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola