रितिक रोशन की ''सुपर 30'' में अतिथि भूमिका निभायेंगे विजय वर्मा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 8:54 AM
मुंबई : अभिनेता विजय वर्मा रितिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म "गली बॉय" में मोईन का किरदार निभाने वाले विजय के काम की रितिक ने तारीफ की थी. ”सुपर 30” गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन और उनके शैक्षिक कार्यक्रम सुपर 30 पर आधारित है. फिल्म में विजय की […]
मुंबई : अभिनेता विजय वर्मा रितिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म "गली बॉय" में मोईन का किरदार निभाने वाले विजय के काम की रितिक ने तारीफ की थी. ”सुपर 30” गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन और उनके शैक्षिक कार्यक्रम सुपर 30 पर आधारित है. फिल्म में विजय की भूमिका के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन विजय ने कहा है कि वह फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्सुक हैं.
अभिनेता ने एक बयान में कहा, "मैं अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, मैं जो बता सकता हूं वह यह है कि जब मैंने ‘सुपर 30’ की कहानी और आनंद सर के बारे में सुना तब से ही मैं फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था. उन्होंने सचमुच इतने सारे लोगों का जीवन बदल दिया."
विजय इससे पहले "मॉनसून शूटआउट", पिंक और रंगरेज समेत कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म "सुपर 30" 12 जुलाई को रिलीज होनी है. इसमें अमित साध, मृणाल ठाकुर और नंदीश संधू भी अभिनय करते नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










