ePaper

अब हॉट सनी करेंगी ''लुंगी डांस''

Updated at : 16 Jul 2014 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
अब हॉट सनी करेंगी ''लुंगी डांस''

मुंबई:चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान का लुंगी डांस लोगों को काफी पसंद आया. लेकिन सोच का देंखे कि यदि इसी लुंगी डांस को पोर्न स्टार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी लियोन करे तो क्या होगा. ‘जी हां’ खबर सच है. सनी बेबी डॉल, लैला जैसे आइटम सॉन्ग के बाद अब लुंगी डांस […]

विज्ञापन

मुंबई:चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान का लुंगी डांस लोगों को काफी पसंद आया. लेकिन सोच का देंखे कि यदि इसी लुंगी डांस को पोर्न स्टार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी लियोन करे तो क्या होगा. ‘जी हां’ खबर सच है. सनी बेबी डॉल, लैला जैसे आइटम सॉन्ग के बाद अब लुंगी डांस करतीं नजर आने वाली है. वह तेलुगु फिल्म में इस बार अपना जलवा बिखेरने वाली हैं.

खबरों की माने तो सनी के फैंस को उनका लुंगी डांस तेलुगु फिल्म थीगा में देखने को मिलेगा. इस गाने की शूटिंग हैदराबाद में हुई है. जिस गाने में उन्होंने लुंगी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं. इस फिल्म में सनी ने स्कूल टीचर का किरदार निभाया है. फिल्म में सनी स़ाडी और कांच की चू़डियां पहने हुए नजर आएंगी.

अब देखना है कि शाहरुख के लुंगी डांस के बाद सनी का इस गाने में ठुमके लगाना दर्शकों को कितना पसंद आता है. निर्देशक के अनुसार दर्शक सनी को देखने के लिए तो थिएटर तक जरूर पहुंचेंगे. जहां सनी ग्लैमर के साथ कॉमेडी का त़डका लगाते हुए भी नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola