ePaper

लोकतंत्र लोगों को सवाल पूछने का अधिकार देता है : अनुराग कश्यप

Updated at : 31 May 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र लोगों को सवाल पूछने का अधिकार देता है : अनुराग कश्यप

मुंबई : फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र लोगों को सवाल पूछने का अधिकार देता है. इससे पहले उन्हें व्यवस्था के खिलाफ टिप्पणी को लेकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी सोशल मीडिया पर दी गयी थी. उन्होंने इस पोस्ट की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकृष्ट किया था. […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र लोगों को सवाल पूछने का अधिकार देता है. इससे पहले उन्हें व्यवस्था के खिलाफ टिप्पणी को लेकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी सोशल मीडिया पर दी गयी थी. उन्होंने इस पोस्ट की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकृष्ट किया था.

अनुराग कश्यप ने कहा कि इस प्रकार की ट्रोलिंग के खिलाफ कानून होना चाहिए और सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति को ऐसी घटनाओं की तीखे शब्दों में निंदा करनी चाहिए ताकि सख्त संदेश भेजा जा सके.

कश्यप ने कहा, ‘लोकतंत्र आपको सवाल पूछने का अधिकार देता है. अगर मुझे सवाल पूछने के लिए धमकाया जाता है और बाद में हमले होते हैं, तो मैं ऐसे माहौल को सही नहीं मानता.’ "देव डी" और "गैंग्स ऑफ वासेपुर" जैसी फिल्मों के निर्देशक अपनी राय को लेकर मुखर रहे हैं. उन्होंने कहा कि "भय का जो माहौल उभरा है" , वह उसको लेकर चिंतित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola