ePaper

मैं नहीं चाहती, मुझ पर बायोपिक बने : माधुरी दीक्षित

Updated at : 28 May 2019 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
मैं नहीं चाहती, मुझ पर बायोपिक बने : माधुरी दीक्षित

मुंबई : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि वह अपने जीवन और बॉलीवुड में अपने अनुभवों पर बायोपिक बनाए जाने को लेकर बातचीत कर रही हैं. माधुरी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है. उन्होंने कहा ‘यह बहुत बड़ी अफवाह है. मैं नहीं जानती कि […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि वह अपने जीवन और बॉलीवुड में अपने अनुभवों पर बायोपिक बनाए जाने को लेकर बातचीत कर रही हैं. माधुरी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है.

उन्होंने कहा ‘यह बहुत बड़ी अफवाह है. मैं नहीं जानती कि इसका स्रोत क्या है. मैं नहीं चाहती कि मुझ पर कोई बायोपिक बनाई जाए. मैं अपने जीवन में और भी बहुत कुछ करना चाहती हूं. अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए.’

माधुरी की हाल ही में ‘कलंक’ फिल्म आई थी. उन्होंने हालांकि प्रियंका चोपड़ा के साथ मिल कर, अपने जीवन पर एक श्रृंखला तैयार करने की योजना बनाई है. माना जाता है कि यह एक हास्य श्रृंखला होगी.

इस श्रृंखला के बारे में पूछने पर 52 वर्षीया माधुरी ने कहा ‘‘टीवी समय लेता हैं. पता नहीं, यह काम कब हो पाएगा. ” माधुरी 15 जून से कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहे डान्स रियलिटी शो ‘‘डान्स दीवाने” में नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola