महिला केंद्रित फिल्मों में बड़े अभिनेताओं को लाना मुश्किल होता है : अनिल कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2019 7:57 AM
मुंबई : अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि महिलाओं पर केंद्रित फिल्म में किसी भी बड़े अभिनेता को लाना हमेशा मुश्किल होता है. ‘बेटा’, ‘जुदाई’, ‘ लाडला’ जैसी मजबूत महिला किरदारों वाली फिल्मों में काम कर चुके 62 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनके करियर के शुरुआती दौर में फिल्म उद्योग के लोगों ने […]
मुंबई : अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि महिलाओं पर केंद्रित फिल्म में किसी भी बड़े अभिनेता को लाना हमेशा मुश्किल होता है. ‘बेटा’, ‘जुदाई’, ‘ लाडला’ जैसी मजबूत महिला किरदारों वाली फिल्मों में काम कर चुके 62 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनके करियर के शुरुआती दौर में फिल्म उद्योग के लोगों ने उन्हें ऐसी फिल्म नहीं करने की सलाह दी थी जिसमें महिलाओं का किरदार पुरुष किरदार से ज्यादा बेहतर या उनके बराबर हो.
कपूर ने बताया, ‘ जब मैंने ‘जुदाई’ जैसी फिल्म की तो फिल्म उद्योग के कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि मैं ऐसी फिल्में क्यों कर रहा हूं?’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं हमेशा वैसी फिल्में करता रहूंगा जिसमें या तो मेरे लिए अच्छा किरदार होगा या फिर कहानी अच्छी होगी.’
अभिनेता ने अपने प्रोडक्शन वाली फिल्म ‘खूबसूरत’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस फिल्म में पुरुष किरदार के लिए अभिनेता तलाशने में उन्हें काफी मुश्किलें आई. कई बड़े अभिनेताओं ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था.
उन्होंने बताया कि ‘खूबसूरत’ की प्रोड्यूसर रिया कपूर (अनिल कपूर की छोटी बेटी) ने इस दौरान फवाद खान के बारे में उन्हें बताया था. अभिनेता का कहना है कि एक प्रोड्यूसर के रूप में वह और उनकी बेटी रिया महिलाओं को केंद्र में रखकर फिल्म बनाना चाहते हैं.
अनिल कपूर फिलहाल ‘पागलपंती’, करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ ,‘मलंग’ और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा पर बन रही बायोपिक में काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










