सलमान की ‘भारत’ को ऐसे मिला टाइटल, अली अब्बास जफर ने बताया…

Updated:
विज्ञापन
सलमान की ‘भारत’ को ऐसे मिला टाइटल, अली अब्बास जफर ने बताया…

मुम्बई : फिल्मकार अली अब्बास जफर का कहना है कि अपनी आने वाली फिल्म का नाम तय करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी. यहां तक कि उन्हें पौराणिक कथाओं को भी खंगालना पड़ा और सब पर विचार-विमर्श करने के बाद आखिरकार फिल्म का नाम ‘भारत’ रखा गया. फिल्म ‘भारत’ पांच जून को बड़े […]

विज्ञापन

मुम्बई : फिल्मकार अली अब्बास जफर का कहना है कि अपनी आने वाली फिल्म का नाम तय करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी. यहां तक कि उन्हें पौराणिक कथाओं को भी खंगालना पड़ा और सब पर विचार-विमर्श करने के बाद आखिरकार फिल्म का नाम ‘भारत’ रखा गया.

फिल्म ‘भारत’ पांच जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, यह ‘ओड टू माय फादर’ का रीमेक है. अली ने कहा कि वह 2014 में आयी कोरियाई फिल्म से काफी प्रभावित हुए थे और इसी वजह से उन्होंने इसे हिंदी में बनाने का मन बनाया.

अली ने कहा, मैं इसे ‘ओड टू माय फादर’ नाम नहीं देना चाहता था. मैं पिता से किये उसके वादे के अलावा कई और चीजों को भी देख रहा था. मैंने सलमान से कहा था कि मैं फिल्म को केवल उनके नहीं बल्कि एक देश के सफर के तौर पर बनाउंगा. लेकिन मुझे किरदार के नाम की तलाश थी.

उन्होंने कहा, मुझे लगा कि राम पौराणिक कथाओं के श्रेष्ठ हीरो हैं. किरदार को अर्जुन भी कहा जा सकता था क्योंकि वह सब धर्म और कर्म के लिए कर रहा है… या कर्ण एक निस्वार्थ नायक.

अली ने कहा, मुझे लगा कि अगर वह पीढ़ी दर पीढ़ी देश का पर्याय है, तो उसका नाम देश के नाम पर रखना चाहिए. और फिर तड़के करीब तीन बजे, मुझे नींद नहीं आ रही थी और आखिरकार ‘भारत’ नाम दिमाग में आया.

इसके बाद तुरंत बाद ही उन्होंने सलमान और निर्माता अतुल अग्निहोत्री को इसके बारे में बताया और फिल्म का नाम तय किया गया. फिल्म ‘भारत’ में कैटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, सोनाली कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola