ePaper

अजय देवगन के बारे में ये खास बात कह गईं तब्‍बू

Updated at : 11 May 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
अजय देवगन के बारे में ये खास बात कह गईं तब्‍बू

अजय देवगन और तब्‍बू की जोड़ी 90 के दशक में कई हिट फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं. लंबे समय बाद भी यह जोड़ी आज भी पर्दे पर नजर आ रही है. दोनों की पिछली फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. यह जोड़ी एक बार फिर फिल्‍म ‘दे दे प्‍यार […]

विज्ञापन

अजय देवगन और तब्‍बू की जोड़ी 90 के दशक में कई हिट फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं. लंबे समय बाद भी यह जोड़ी आज भी पर्दे पर नजर आ रही है. दोनों की पिछली फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. यह जोड़ी एक बार फिर फिल्‍म ‘दे दे प्‍यार दे’ से धमाल मचाने आ रही है. हाल ही में तब्‍बू ने अजय देवगन के बारे में कुछ ऐसी बातें कही जिसे सुनकर काजोल भी बेहद खुश होंगी. तब्‍बू के अनुसार अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा भरोसेमंद कलाकारों में से एक हैं.

तब्‍बू ने एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया था कि, मैं अजय देवगन को सालों से जानती हूं, एक इंसान के तौर पर वे बिल्‍कुल भी नहीं बदले हैं जो किसी भी शख्‍स के बारे में बताने के लिए काफी है. उनका करियर ग्राफ भी बेहद शानदार है.’

उन्‍होंने आगे बताया,’ वे (अजय देवगन) ने सिर्फ एक अभिनेता है, बल्कि एक शानदार निर्माता और निर्देशक हैं. मैं हमेशा से उन्‍हें एक इंसान के तौर पर जानती हूं, जिनपर अभिनेता बनने से पहले, फिल्‍मों का निर्देशन करने का जुनून सवार रहता है.’

गौरतलब है कि, अजय देवगन और तब्‍बू ने फिल्‍म ‘विजयपथ’, ‘हकीकत’, ‘दृश्यम’ और ‘गोलमाल अगेन’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में नजर आ चुकी है. साल 2017 में दोनों रोहित शेट्टी की कॉमेडी-भूतिया फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ में नजर आये थे. दोनों की पुरानी दोस्‍ती आज भी कायम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola