विवेक ओबरॉय ने प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने की अपील की

नयी दिल्ली : फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से दिल्ली में रविवार को चुनाव प्रचार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने का लोगों से अनुरोध किया. दिल्ली में सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान है. प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक ‘‘पीएम नरेंद्र मोदी” में […]
नयी दिल्ली : फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से दिल्ली में रविवार को चुनाव प्रचार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने का लोगों से अनुरोध किया. दिल्ली में सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान है. प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक ‘‘पीएम नरेंद्र मोदी” में उनका किरदार निभाने वाले ओबरॉय ने दिल्लीवासियों से सभी सात सीटों पर प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने को कहा.
करीब तीन घंटे इंतजार के बाद ‘सातों सीटें मोदी को’ कार्यक्रम के लिए ओबरॉय कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे. ओबरॉय ने ‘‘ऊरी : द सर्जिकल स्ट्राइक” फिल्म के लोकप्रिय संवाद ‘हाउ इज द जोश?’ के साथ अपना संबोधन शुरू किया. उन्होंने अपनी ऊंगली पर लगी मतदान की स्याही भी दिखाई.
मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था. ओबरॉय ने कहा, ‘भारत के इतिहास में जब कभी एक राजकुमार या किसी बाहरी ने देश पर शासन किया, तब व्यापक लूट हुई है। लेकिन यह देश अब नहीं लूटेगा, बल्कि यह उठेगा.’
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश का दिल है. माधुरी दीक्षित जी का दिल धक – धक करता है लेकिन हमारे भारत का दिल क्या कहता है? मोदी – मोदी. यदि मोदी भारत के दिल की धड़कन हैं तो वह फिर से पीएम बनेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




