सनी देओल की ‘गदर'' का सीक्वल, आगे बढ़ेगी तारा-सकीना की मोहब्बत की कहानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2019 7:59 AM
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है. इस फिल्म का सीक्वल बनाने का काम चल रहा है और सीक्वल पुरानी फिल्म ‘भारत-पाकिस्तान’ की मूल कहानी से ही आगे बढ़ेगा. इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था. यह फिल्म भारत की उन शीर्ष तीन फिल्मों […]
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है. इस फिल्म का सीक्वल बनाने का काम चल रहा है और सीक्वल पुरानी फिल्म ‘भारत-पाकिस्तान’ की मूल कहानी से ही आगे बढ़ेगा. इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था. यह फिल्म भारत की उन शीर्ष तीन फिल्मों में शामिल है जिससे सबसे ज्यादा दर्शकों ने देखा है.
सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म को 17 करोड़ लोगों ने देखा और 2001 में इसने 256 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘ हम इस फिल्म के सीक्वल पर 15 साल से काम कर रहे हैं. गदर तारा (सनी देओल), सकीना (अमिषा पटेल) और जीत (उनका पुत्र) की कहानी होगी.
फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान की पृष्ठभूमि के साथ आगे बढ़ेगी क्योंकि इसके बिना यह अधूरी होगी. फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘फिल्म के कलाकार पहले वाले ही होंगे जैसा कि ‘बाहुबली’, ‘रैम्बो’, ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ में हमने देखा है. हमने इस फिल्म का विचार सनी देओल के साथ साझा किया है. हम अभी इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं कर सकते हैं.’
इस फिल्म में अमरीश पुरी और लिलेट दुबे भी थीं. इस फिल्म के अलावा देओल और शर्मा की दूसरी फिल्म ‘अपने’ के सीक्वल का भी काम शुरू हो चुका है. इसमें सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र ने काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










