प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी टूटी, मां मधु ने पुष्टि की

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी टूट गई है. अभिनेत्री मां मधु चोपड़ा ने इस बात को कंफर्म किया है. 27 फरवरी को सिद्धार्थ और इशिता की रोका सेरेमनी हुई थी जिसके बाद खबरें थी कि यह जोड़ी अप्रैल के अंत तक विवाह बंधन में बंध जायेगी. हाल ही में प्रियंका शादी में […]
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी टूट गई है. अभिनेत्री मां मधु चोपड़ा ने इस बात को कंफर्म किया है. 27 फरवरी को सिद्धार्थ और इशिता की रोका सेरेमनी हुई थी जिसके बाद खबरें थी कि यह जोड़ी अप्रैल के अंत तक विवाह बंधन में बंध जायेगी. हाल ही में प्रियंका शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं. लेकिन शादी टल गई. शादी टलने की वजह सिद्धार्थ की होनेवाली पत्नी इशिता की इमरजेंसी सर्जरी बताई गई. लेकिन फिर ऐसी खबरों ने जोर पकड़ा कि सिद्धार्थ और इशिता के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं.
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक पोर्टल से हुई बातचीत में बताया कि, सिद्धार्थ और इशिता ने आपसी रजामंदी से शादी ना करने का फैसला लिया है. हालांकि उन्होंने शादी टूटने की वजहों का खुलासा नहीं किया.
हाल ही में इशिता ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं नजर आई थीं. उनके हाथों में ड्रिप लगी थी और पेट पर सर्जरी नजर आ रही थीं. इशिता ने तसवीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ सर्जरी से रीकवर कर रही हूं. बहुत दर्दनाक था. लेकिन खुशी है कि यह हो गया.’
https://www.instagram.com/p/BwtPlDLg19f/
इसके बाद इशिता ने अपने इंस्टाग्राम से शादी से जुड़ी कई तसवीरों को डिलीट कर दिया, जिसमें रोका सेरेमनी की तसवीरें भी शामिल थी. वहीं प्रियंका और सिद्धार्थ ने इशिता को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद से ही सिद्धार्थ और इशिता के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ा.
https://www.instagram.com/p/Bw8gtKUgegQ/
इसके बाद इशिता ने अपनी एक नयी तसवीर शेयर की थी जिसमें वे किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा था,’ नयी शुरुआत के लिए चीयर्स. एक खूबसूरत अंत के साथ गुडबॉय Kiss.’ इशिता के इस पोस्ट के बाद ही ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि सिद्धार्थ के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है. उनकी मां निधि कुमार ने लिखा,’ पुरानी किताब बंद करो नया लिखो.’ वहीं इशिता के पिता ने भी लिखा है कि, ‘हम तुम्हारे साथ हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




