''BHARAT छोड़ने पर प्रियंका से कोई शिकवा नहीं, वह अब भी करीबी दोस्त''

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा जोनास के फिल्म ‘भारत’ से बाहर निकलने पर उनके प्रशंसक निराश हुए लेकिन फिल्मकार अली अब्बास जफर का कहना है कि वह अदाकारा के फैसले को समझते हैं और उनके साथ उनका करीबी नाता है. फिल्म में शुरुआत में सलमान खान के साथ प्रियंका की जोड़ी थी लेकिन अमेरिकी गायक निक जोनास […]
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा जोनास के फिल्म ‘भारत’ से बाहर निकलने पर उनके प्रशंसक निराश हुए लेकिन फिल्मकार अली अब्बास जफर का कहना है कि वह अदाकारा के फैसले को समझते हैं और उनके साथ उनका करीबी नाता है.
फिल्म में शुरुआत में सलमान खान के साथ प्रियंका की जोड़ी थी लेकिन अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ उनकी शादी की तारीख से फिल्म की तारीखों का टकराव हो रहा था.
अली ने कहा, कोई दबाव नहीं था. जब ऐसा हुआ मेरे मन में कुछ नहीं था. सलमान के साथ काम करके मेरे साथ जो अच्छी चीज हुई वह यह कि जो दबाव वह मुझे देते थे उसका सामना मैं बहुत अच्छे तरीके से करने लगा.
निर्देशक ने एक साक्षात्कार में कहा कि तारीख में बदलाव करना बहुत कठिन था क्योंकि ‘भारत’ इस साल रिलीज होने वाली थी. अली ने कहा कि प्रियंका के फिल्म से निकलने से उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा.
दोनों ने पहले ‘गुंडे’ में काम किया था. उन्होंने कहा, प्रियंका इसे अच्छी तरह समझती हैं और हम उन्हें समझते हैं. हमने सोचा किसी अन्य फिल्म में हम साथ काम करेंगे. सब बहुत खुश थे.
प्रियंका और मैं अब भी बहुत करीबी दोस्त हैं. हम अक्सर मैसेज भेजते हैं, बात करते हैं. प्रियंका की जगह फिल्म में कैटरीना कैफ ने ली. अली के निर्देशन में कैटरीना ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में काम कर चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




