MeToo : जॉन अब्राहम के साथ काम करने पर छलका साजिद खान का दर्द, कह दी यह बात

मुंबई : फिल्म निर्देशक साजिद खान ने अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ एक फिल्म में काम करने की खबरों को खारिज कर दिया. साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संगठन (IFTDA) ने भारत में मीटू अभियान के दौरान कई महिलाओं द्वारा साजिद पर […]
मुंबई : फिल्म निर्देशक साजिद खान ने अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ एक फिल्म में काम करने की खबरों को खारिज कर दिया. साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संगठन (IFTDA) ने भारत में मीटू अभियान के दौरान कई महिलाओं द्वारा साजिद पर अनुचित यौन व्यवहार को लेकर लगाये गए आरोपों के बाद एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था.
हालांकि, खबरें थी कि जॉन ने साजिद की एक पटकथा को लेकर दिलचस्पी दिखाई थी और दोनों इस पर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं. इससे पहले दोनों ने 2012 में ‘हाउसफुल 2’ में साथ काम किया था.
जॉन के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर साजिद ने बताया, यह सच नहीं है… निर्देशकों की एसोसिएशन ने मुझ पर प्रतिबंध लगा रखा है और पिछले छह माह से मैं काम नहीं कर रहा हूं. उन्होंने बताया, अगले कुछ महीनों में मुझ पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा और केवल तभी काम पर विचार हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










