ePaper

पीएम मोदी की बायोपिक पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Updated at : 12 Apr 2019 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी की बायोपिक पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज पर चुनाव आयोग के रोक लगाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि बायोपिक के निर्माताओं की ओर से दायर याचिका […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज पर चुनाव आयोग के रोक लगाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि बायोपिक के निर्माताओं की ओर से दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई की जायेगी.

चुनाव पैनल ने बुधवार को इस बायोपिक के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी. आयोग ने कहा चुनावों के समय कोई ऐसी फिल्म जो किसी राजनीतिक हस्ती या व्यक्ति के उद्देश्यों की पूर्ति करती हो, उसे इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रदर्शित नहीं किया जा सकता.

शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की याचिका का निपटारा करते हुये कहा था कि निर्वाचन आयोग ही बायोपिक की रिलीज को तय करने का सही मंच है. इस याचिका में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola