फरहान अख्तर ने इस वजह से लिया था एक्टिंग से ब्रेक

मुंबई : फिल्म निर्माता-अभिनेता और गायक फरहान अख्तर ने संगीत के क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए दो साल पहले सब चीजों से ब्रेक लेने का फैसला किया था. अभिनेता ने कहा कि 2017 में फिल्म ‘‘लखनऊ सेंट्रल” के बाद उन्होंने अपनी पहली एलबम ‘इकोज’ पर ध्यान केन्द्रित करने का निर्णय लिया था. फरहान […]
मुंबई : फिल्म निर्माता-अभिनेता और गायक फरहान अख्तर ने संगीत के क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए दो साल पहले सब चीजों से ब्रेक लेने का फैसला किया था. अभिनेता ने कहा कि 2017 में फिल्म ‘‘लखनऊ सेंट्रल” के बाद उन्होंने अपनी पहली एलबम ‘इकोज’ पर ध्यान केन्द्रित करने का निर्णय लिया था.
फरहान ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘जब मैंने ‘लखनऊ सेंट्रल’ का काम खत्म किया तो मैं इस एलबम पर ध्यान केंद्रित करना चाहता था. जिस तरह मैं फिल्मों में अभिनय के दौरान अपने किरदार पर ध्यान केंद्रित करता हूं उसी तरह, मैं संगीत पर ध्यान केंद्रित करना चाहता था.’
उन्होंने कहा, ‘यदि आप अपने काम का सम्मान नहीं करते हैं और उसे प्रतिबद्धता के साथ पूरा नहीं करते है, तो आपके काम पर इसका असर होगा. इसलिए मेरे लिए यह सब कुछ अलग रखना और इस एलबम को एक निश्चित मापदंड पर ले जाना महत्वपूर्ण था.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




