कंगना की बतौर निर्देशक आने वाली फिल्म होगी एक्शन ड्रामा

Updated at : 10 Apr 2019 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
कंगना की बतौर निर्देशक आने वाली फिल्म होगी एक्शन ड्रामा

मुंबई : ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के बाद बतौर निर्देशक कंगना रनौत की आने वाली फिल्म भी असल जिंदगी पर आधारित एक एक्शन ड्रामा होगी. अदाकारा ने बताया कि फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जाएगी लेकिन हाल ही में बनी अन्य भव्य फिल्मों से यह काफी अलग होगी. कंगना ने एक बयान में कहा, […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के बाद बतौर निर्देशक कंगना रनौत की आने वाली फिल्म भी असल जिंदगी पर आधारित एक एक्शन ड्रामा होगी. अदाकारा ने बताया कि फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जाएगी लेकिन हाल ही में बनी अन्य भव्य फिल्मों से यह काफी अलग होगी.

कंगना ने एक बयान में कहा, ‘ मैं जल्द बतौर निर्देशक अपनी नई फिल्म की घोषणा करूंगी. यह एक एक्शन फिल्म…एक भव्य ड्रामा होगी. इसमें मेरा काफी समय लगा है. फिलहाल अभी हम सब कुछ दुरूस्त कर रहे हैं, लेकिन पटकथा को अंतिम रूप दे दिया गया है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ हम जल्द फोटोशूट करेंगे, जिसके बाद हमने फिल्म का पोस्टर जारी करने की योजना बनाई है.” कंगना ने मंगलवार को ही दिल्ली में अपनी फिल्म ‘पंगा’ की शूटिंग पूरी की, आगे की शूटिंग कोलकाता में की जाएगी. इसके अलावा वह फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में भी काम कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola