ePaper

फराह खान ने कहा-संगीत आधारित एक बड़ी फिल्म बनाने को हूं तैयार

Updated at : 03 Apr 2019 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
फराह खान ने कहा-संगीत आधारित एक बड़ी फिल्म बनाने को हूं तैयार

मुंबई : फिल्मकार फराह खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म एक मशहूर भारतीय फिल्म की रीमेक होगी, जिसमें बॉलीवुड संगीत की भरमार होगी. निर्देशक रोहित शेट्टी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह फराह के निर्देशन में बन रही फिल्म का निर्माण करेंगे. फराह ने कहा, ‘‘ रोहित और मैं […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्मकार फराह खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म एक मशहूर भारतीय फिल्म की रीमेक होगी, जिसमें बॉलीवुड संगीत की भरमार होगी.

निर्देशक रोहित शेट्टी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह फराह के निर्देशन में बन रही फिल्म का निर्माण करेंगे.

फराह ने कहा, ‘‘ रोहित और मैं एक साथ काम करने को उत्साहित हैं. हम एक बड़ी, बॉलीवुड संगीत आधारित फिल्म बना रहे हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘ यह एकदम मेरी तरह की फिल्म है। मैं और रोहित शायद ऐसी बड़ी मनोरंजक फिल्में बनाने वाले आखिरी दो निर्देशक हैं.”

निर्देशक ने कहा कि पटकथा पर काम किया जा रहा है. फराह ने कहा कि फिल्म में काम करने वाले अभिनेताओं की जल्द घोषणा की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola