ePaper

आमिर खान मेरे मार्गदर्शक : दर्शील सफारी

Updated at : 17 Mar 2019 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
आमिर खान मेरे मार्गदर्शक : दर्शील सफारी

मुंबई : तारे जमीं पर फिल्म में अपनी अदाकारी से दर्शकों के चहेते बने बाल कलाकार दर्शील सफारी अब 22 साल के हो चुके हैं और उनका कहना है कि इस फिल्म के निर्देशक और सुपर स्टार आमिर खान उनके मार्गदर्शक हैं. फिल्म में दर्शील ने डिस्लेक्सिया से प्रभावित बच्चे ईशान अवस्थी की भूमिका निभाई […]

विज्ञापन

मुंबई : तारे जमीं पर फिल्म में अपनी अदाकारी से दर्शकों के चहेते बने बाल कलाकार दर्शील सफारी अब 22 साल के हो चुके हैं और उनका कहना है कि इस फिल्म के निर्देशक और सुपर स्टार आमिर खान उनके मार्गदर्शक हैं. फिल्म में दर्शील ने डिस्लेक्सिया से प्रभावित बच्चे ईशान अवस्थी की भूमिका निभाई जिसे दर्शकों के साथ साथ आलोचकों की भी सराहना मिली.

दर्शील ने कहा, वह मेरे मार्गदर्शक रहे हैं। मेरे पिता अक्सर उनसे बात करते हैं. लंबे समय से मेरी उनसे बात नहीं हुई है, लेकिन क्या हो रहा है, आगे क्या करना है… ये सवाल मैं उनसे पूछता रहता हूं और वह मुझे जवाब भी देते हैं. उन्होंने कहा, मैं उनसे सिनेमा, फिल्म उद्योग आदि के बारे में बात करना चाहूंगा. जब उन्होंने आखिरी बार मुझे देखा था तब मैं दस साल का शरारती बच्चा था.

अब वह मुझे देख कर चौंक जाएंगे, क्योंकि मैं बड़ा हो गया हूं. फिल्में मुझे पसंद हैं. मैं जल्द ही उनसे बात करूंगा. तारे जमीं पर के बाद दर्शील ने प्रियदर्शन की बम बम बोले, डिज्नी की जोक्कोमोन और दीपा मेहता की मिडनाइट्स चिल्ड्रन में काम किया. 22 वर्षीय दर्शील अब डिजिटल प्लेटफार्म, विज्ञापन फिल्मों और फीचर के लिए ऑडिशन दे रहे हैं.

उन्होंने कहा, लोग ‘तारे…’ की वजह से मुझसे बात करते हैं. वे मुझसे पूछते हैं कि मेरी योजना क्या है. मैं ऑडिशन के लिए जाता हूं. मैं वही प्रोजेक्ट लेना चाहूंगा जो मेरे लिए असरदार हों. फिलहाल दर्शील दो भाइयों की कहानी पर आधारित कैसे करेंगे ? नाटक की तैयारी कर रहे हैं जिसका प्रीमियर शनिवार को हुआ है. 19 साल की उम्र से रंगमंच पर सक्रिय दर्शील के खाते में कैन आई हेल्प यू तथा टू एडोरेबल लूजर्स जैसे नाटक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola