ePaper

सोशल मीडिया पर ट्रोलर ने कहा- तैमूर भूखा मर रहा है क्या ? , तो करीना ने कही ये बात

Updated at : 17 Mar 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ट्रोलर ने कहा- तैमूर भूखा मर रहा है क्या ? , तो करीना ने कही ये बात

मुंबई : बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अकसर चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया पर तैमूर के बहुत से फैन हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है जो इस क्यूट बच्चे को ट्रोल करने में लगे रहे हैं. इस बात को लेकर अरबाज खान के नये शो ‘क्विक हील पिंच’ […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अकसर चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया पर तैमूर के बहुत से फैन हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है जो इस क्यूट बच्चे को ट्रोल करने में लगे रहे हैं. इस बात को लेकर अरबाज खान के नये शो ‘क्विक हील पिंच’ के सेट पर चर्चा भी हुई जहां करीना बतौर गेस्ट पहुंचीं थीं.

इस शो में अरबाज खान ने तैमूर से जुड़े कमेट्स पढ़ते हुए एक ट्रोलर का कमेंट पढ़ डाला. ये कमेंट था ‘तैमूर भूखा मर रहा है क्या’ इतना सुनते ही करीना कपूर के चहरे पर हल्की मुस्कान आ गयी और उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वो बेचारा भूखा नहीं मर रहा है, बल्कि वो कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल मोटा लग रहा है.

इस शो में कुछ कमेंट्स पढ़कर करीना खुलकर हंसी और काफी मजे भी किये. यही नहीं उन्होंने बेटे तैमूर के रोजाना क्लिक होती तस्वीरों पर भी चिंता भी जतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola