जानें किसके संग दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं वरुण धवन !

मुंबई : क्या बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द शादी करने वाले हैं ? जी हां , ऐसी ही खबरें मीडिया जगत में चल रहीं हैं. फिल्मों और अपने काम के अलावा जिस चीज के लिए वे चर्चा में रहते हैं वह है नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप को लेकर. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वरुण […]
मुंबई : क्या बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द शादी करने वाले हैं ? जी हां , ऐसी ही खबरें मीडिया जगत में चल रहीं हैं. फिल्मों और अपने काम के अलावा जिस चीज के लिए वे चर्चा में रहते हैं वह है नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप को लेकर.
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वरुण इसी साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि इस बारे में दोनों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन यदि ऐसा होता है तो वरुण-नताशा इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे.
यहां चर्चा कर दें कि कुछ वक्त पहले तक वरुण और नताशा साथ में कम ही नजर आते थे, लेकिन वक्त गुजरने के साथ दोनों ने साथ में पब्लिक अपीयरेंस देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होने लगी. हाल ही में वरुण ने नताशा के साथ रिश्ते पर चैट शो कॉफी विद करण पर खुलकर बात की थी.
वरुण ने कहा था कि वह नताशा संग शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म ‘कलंक’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी. फिलहाल इसकी मार्केटिंग और प्रमोशन का काम चल रहा है. फिल्म के कुछ पोस्टर रिलीज हुए हैं. इन पोस्टर्स में फिल्म के सभी स्टार्स का लुक रिवील किया गया है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




