Sara Ali Khan को अपने Crush कार्तिक आर्यन के साथ मिली यह फिल्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली अपनी रोमांटिक ड्रामा ‘‘लव आज कल” के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं. निर्देशक इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर दिनेश विजन से मुलाकात कर रहे हैं. फिल्म में सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और रणदीप हुड्डा अहम भूमिकाओं में होंगे. गौरतलब है कि सारा के पिता सैफ अली खान […]
विज्ञापन
मुंबई : फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली अपनी रोमांटिक ड्रामा ‘‘लव आज कल” के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं. निर्देशक इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर दिनेश विजन से मुलाकात कर रहे हैं. फिल्म में सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और रणदीप हुड्डा अहम भूमिकाओं में होंगे. गौरतलब है कि सारा के पिता सैफ अली खान ने 2009 में आई फिल्म में अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण थी. हाल ही में विजन के मैडडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन की ‘‘लुका छुपी” में काम करने वाले कार्तिक ने सीक्वल में काम करने की खबरों की पुष्टि की है.
अभिनेता ने कहा, ‘‘वह (इम्तियाज) मेरे पसंदीदा फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था. मैं खुश हूं कि आखिरकार यह हो रहा है.” सारा और कार्तिक के एक साथ काम करने की खबर दोनों युवा सितारों के प्रशंसकों के लिए खुशी की बात है. सारा ने करण जौहर के टीवी कार्यक्रम में कार्तिक को पसंद करने की बात स्वीकार की थी. इस सीक्वल की शूटिंग दिल्ली और पंजाब में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










