ePaper

साजिद खान संग कभी काम नहीं करेंगी विद्या बालन, ये है वजह

Updated at : 22 Feb 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
साजिद खान संग कभी काम नहीं करेंगी विद्या बालन, ये है वजह

विद्या बालन इंडस्‍ट्री की बोल्‍ड और बेबाक अभिनेत्री हैं. वे किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलने से नहीं कतराती हैं. वे अपनी अदाकारी से भी हमेशा दर्शकों के दिलों पर राज करती आई हैं. हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब विद्या बालन से पूछा गया कि वह कौन सा निर्देशक है जिनके साथ […]

विज्ञापन

विद्या बालन इंडस्‍ट्री की बोल्‍ड और बेबाक अभिनेत्री हैं. वे किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलने से नहीं कतराती हैं. वे अपनी अदाकारी से भी हमेशा दर्शकों के दिलों पर राज करती आई हैं. हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब विद्या बालन से पूछा गया कि वह कौन सा निर्देशक है जिनके साथ वे भविष्‍य में कभी काम करना नहीं चाहेंगी. इस सवाल के जवाब में विद्या बालन ने बिना सोचे तपाक से साजिद खान का नाम लिया. साथ ही उन्‍होंने साजिद खान के साथ काम न करने की वजह भी बताई.

विद्या बालन ने वजह का खुलासा करते हुए कहा, ‘साजिद खान कभी भी महिलाओं को ठीक तरीके से समझ नहीं पाते.’ बता दें कि पिछले दिनों जब देश-दुनिया की तमाम महिलाओं ने अपने साथ हुए शोषण की कहानी बताई थी.

बॉलीवुड फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भी महिलाओं ने अपने साथ हुए शोषण की शिकायतों को जग-जाहिर करना शुरू किया. इस दौरान #MeToo कैंपेन के तहत कई लड़कियों ने साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. साजिद खान पर दो से ज्‍यादा लड़कियों ने यौन शोषण के आरोप लगाये थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर आलोचना हुई थी.

बता दें कि साजिद खान को फिल्म ‘हाउसफुल 4’ से भी बाहर कर दिया है. हालांकि साजिद खान ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है. बता दें, विद्या बालन ने साजिद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हे बेबी’ में काम किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola