ePaper

दिशा पटानी नहीं, टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3'' में नजर आयेंगी ये हसीना

Updated at : 12 Feb 2019 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
दिशा पटानी नहीं, टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3'' में नजर आयेंगी ये हसीना

मुंबई : टाइगर श्रॉफ इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘बागी 3′ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले कई दिनों से इस फिल्‍म के लिए लीड एक्‍ट्रेस की तलाश की जा रही थी. लेकिन अब तलाश पूरी हो गई है. अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बागी 3 में नजर आयेंगी. इससे पहले 2016 में आई फिल्म ‘बागी’ में […]

विज्ञापन

मुंबई : टाइगर श्रॉफ इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘बागी 3′ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले कई दिनों से इस फिल्‍म के लिए लीड एक्‍ट्रेस की तलाश की जा रही थी. लेकिन अब तलाश पूरी हो गई है. अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बागी 3 में नजर आयेंगी. इससे पहले 2016 में आई फिल्म ‘बागी’ में भी दोनों साथ नजर आए थे. लेकिन 2018 में आई ‘बागी2′ में टाइगर के साथ दिशा पटानी नजर आई थीं.

श्रद्धा ने एक बयान में कहा, ‘ बागी’ टीम के साथ वापसी को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं. ‘बागी’ में काम करने का अनुभव काफी यादगार रहा था और साजिद सर के साथ मेरी यह तीसरी फिल्म है, टाइगर के साथ दूसरी और अहमद सर के साथ पहली. पटकथा काफी दिलचस्प है और फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं.”

कोरियोग्राफर-फिल्मकार अहमद खान ही ‘बागी3′ का भी निर्देशन करेंगे. ‘बागी2′ का निर्देशन भी खान ने किया था. फिल्म के सह-निर्माता साजिद नाडियावाला ने एक बयान में कहा, ‘‘ श्रद्धा कपूर की वापसी से ‘बागी’ की पूरी टीम खुश है.

‘बागी’ में श्रद्धा और टाइगर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और मुझे विश्वास है कि फिल्म के प्रशंसक भी दोनों को साथ देखने के लिए उतने की उत्साहित होंगे जितने हम हैं.’ फिल्म ‘बागी3′ के छह मार्च 2020 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola