विलेन बनेंगे कपिल शर्मा

नयी दिल्ली:लोगों को हंसाकर लोटपोट करने वाले जानेमाने हास्य अभिनेता कपिल शर्मा अब अपने हास्य शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में विलेन के किरदार में दिखेंगे. इस धारावाहिक ने हाल में एक साल पूरा किया. बीते रविवार को कलर्स चैनल के इस धारावाहिक की पहली वर्षगांठ थी. इसे जोरदार बनाने के लिए धारावाहिक की टीम […]
नयी दिल्ली:लोगों को हंसाकर लोटपोट करने वाले जानेमाने हास्य अभिनेता कपिल शर्मा अब अपने हास्य शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में विलेन के किरदार में दिखेंगे. इस धारावाहिक ने हाल में एक साल पूरा किया. बीते रविवार को कलर्स चैनल के इस धारावाहिक की पहली वर्षगांठ थी.
इसे जोरदार बनाने के लिए धारावाहिक की टीम ने आनेवाली फिल्म ‘एक विलेन’ के कलाकारों और निर्देशक के साथ एक ग्रैंड एपिसोड बनाने का फैसला किया. एक बयान के अनुसार, इस एपिसोड के लिए कपिल ने खुद को सिट्टू नाम के एक डॉन के किरदार में पेश करने का निर्णय लिया.
निर्देशक मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर पहली बार इस शो का हिस्सा बने. फिल्म ‘एक विलेन’ के कलाकार इस शो में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की तर्ज पर अगले बिग विलेन के लिए शो ‘विलेन दिखला जा’ के लिए ऑडिशन लेते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




