कॉमेडी करते-करते थक गये हैं रितेश

Updated at : 24 Jun 2014 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
कॉमेडी करते-करते थक गये हैं रितेश

मुंबई:’तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता रितेश देशमुख अब सिर्फ कॉमेडी फिल्मों में नजर आ कर बोर हो गये है. उन्हें अब सिर्फ एक कॉमेडी हीरों के रुप में पहचाना जाने लीगा है. इस संबंध में कॉमेडी वाले अभिनय के लिए मशहूर रितेश देशमुख का कहना है कि वह फिल्मों में […]

विज्ञापन

मुंबई:’तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता रितेश देशमुख अब सिर्फ कॉमेडी फिल्मों में नजर आ कर बोर हो गये है. उन्हें अब सिर्फ एक कॉमेडी हीरों के रुप में पहचाना जाने लीगा है.

इस संबंध में कॉमेडी वाले अभिनय के लिए मशहूर रितेश देशमुख का कहना है कि वह फिल्मों में कॉमेडी पर आधारित भूमिका नहीं निभाना चाहते हैं. रितेश ने कहा कि मैं अब कॉमेडी नहीं करना चाहता हूं.मैं कॉमेडी करते-करते थक गया हूं.

और मुझे समझ नहीं आ रहा है, कि मैं क्या करूं. रितेश देशमुख ने ‘क्या कूल है हम’, ‘मस्ती’, ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘हाउसफुल’ और ‘हाउसफुल 2’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने लाजवाब कॉमिक अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola