राजनीतिक फिल्में चुनावी नतीजों को प्रभावित नहीं करती: प्रकाश झा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2019 2:12 PM
नयी दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले 2019 में राजनीति से प्रभावित फिल्मों का बोलबाला रहने वाला है लेकिन फिल्मकार प्रकाश झा का कहना है कि इन फिल्मों का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला ‘ठाकरे’ और ‘द ताशकंद […]
नयी दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले 2019 में राजनीति से प्रभावित फिल्मों का बोलबाला रहने वाला है लेकिन फिल्मकार प्रकाश झा का कहना है कि इन फिल्मों का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला ‘ठाकरे’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ जैसी फिल्मों के साथ जारी रहेगा.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को कांग्रेस ने आम चुनाव से पहले गांधी परिवार की खराब छवि बनाने का एक तरीका बताया है। प्रकाश झा का कहना है कि ऐसी फिल्म को इस तरह के तमगे देना नई बात नहीं है क्योंकि 2010 में आई उनकी फिल्म ‘राजनीति’ को भी एक ऐसी ही फिल्म बताया गया था.
निर्देशक ने से कहा, ‘लोग फिल्मों को लेकर वहीं कहेंगे जो उन्हें कहना है. जब मैंने ‘राजनीति’ बनाई तब वे निराश थे. ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ से क्या प्रचार होगा? इन सबका चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी जल्द दो बायोपिक बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. एक में भाजपा सांसद परेश रावल और दूसरी में अभिनेता विवेक ओबेरॉय मोदी की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्मकार का मानना है, इससे लगता है कि ‘‘यह एक दिलचस्प विषय है और लोग इसपर दिलचस्प फिल्में बनाना चाहते हैं.’
झा ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी की है. वहीं उनकी निर्माण कंपनी के बैनर तले बनी ‘फ्रॉड सैंया’ इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










