तेंडुलकर के बेटे को वाडिया ने कहा था अपशब्द!

मुंबई:प्रीति जिंटा और नेस वाडिया मामले की जांच कर रही मरीन ड्राइव पुलिस ने एक नया खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, उन्हें सीसीटीवी फुटेज की जांच में इस बात का पता चला है कि वाडिया ने मैच के दौरान वहां उपस्थित एक क्रिकेटर के बेटे को अपशब्द कहा था. हालांकि, पुलिस ने क्रि केटर […]
मुंबई:प्रीति जिंटा और नेस वाडिया मामले की जांच कर रही मरीन ड्राइव पुलिस ने एक नया खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, उन्हें सीसीटीवी फुटेज की जांच में इस बात का पता चला है कि वाडिया ने मैच के दौरान वहां उपस्थित एक क्रिकेटर के बेटे को अपशब्द कहा था.
हालांकि, पुलिस ने क्रि केटर के बेटे का नाम नहीं बताया है, लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि यह क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर हो सकते हैं, जो आइपीएल के मैच देखने स्डेडियम जाते रहते हैं. पुलिस के मुताबिक, फुटेज में क्रिकेटर के बेटे ने वाडिया से कहा कि वह दूसरों को डिस्टर्ब न करें.

इस बात से नाराज नेस वाडिया ने कथित तौर पर क्रि केटर के बेटे को गालियां दीं. पुलिस ने क्रिकेटर के बेटे की पहचान जाहिर करने से इनकार कर दिया, लेकिन वह इस संभावना पर विचार कर रही है कि क्या उसे इस केस में गवाह बनाया जा सकता है. मुंबई पुलिस ने उस मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम की साढ़े नौ घंटे की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. पुलिस को एक दूसरी सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें प्रीति और नेस बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
मालूम हो कि प्रीति जिंटा ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर 30 मई को वानखेड़े में खेले गये किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के आइपीएल मैच के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




