‘कलिंग सेना'' ने कहा- शाहरूख के ओडिशा आने पर होगा विरोध

Updated at : 23 Nov 2018 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
‘कलिंग सेना'' ने कहा- शाहरूख के ओडिशा आने पर होगा विरोध

भुवनेश्वर: ओडिशा के एक स्थानीय संगठन ने धमकी दी है कि अगर बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान अगले सप्ताह यहां होने वाले कार्यक्रम में आते हैं तो उन्हें काले झंडे दिखाये जायेंगे और स्याही फेंकी जायेगी. कलिंग सेना नाम के इस संगठन के मुखिया हेमंत रथ ने कहा है कि खान ने आज से 17 साल […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर: ओडिशा के एक स्थानीय संगठन ने धमकी दी है कि अगर बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान अगले सप्ताह यहां होने वाले कार्यक्रम में आते हैं तो उन्हें काले झंडे दिखाये जायेंगे और स्याही फेंकी जायेगी. कलिंग सेना नाम के इस संगठन के मुखिया हेमंत रथ ने कहा है कि खान ने आज से 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘अशोका’ में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था. संगठन में इस बावत एक नवम्बर को पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई है.

शाहरूख खान का यहां अगले सप्ताह 2018 पुरूष हॉकी विश्व कप समारोह में आने का कार्यकम है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खान को यहां आने के लिए आमंत्रित किया है.

साल 2001 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अशोका’ का ओडिशा में उस वक्त भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. सिर्फ एक हफ्ते बाद ही फिल्म को सिनेमा हॉल से हटा लिया गया था. आपको बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप के ऑफिशियल एंथम सॉन्ग में शाहरुख खान भी नज़र आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola