शाहरुख खान की एक झलक पाने का इंतजार करता रहा फैन, फिर काट लिया गला!

शाहरुख खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘जीरो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुऐ हैं. किंग खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया और इसी दिन उनकी फिल्म ‘जीरो’ का भी ट्रेलर जारी किया गया. ढेरों फैंस शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए रात से ही खड़े […]
शाहरुख खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘जीरो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुऐ हैं. किंग खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया और इसी दिन उनकी फिल्म ‘जीरो’ का भी ट्रेलर जारी किया गया. ढेरों फैंस शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए रात से ही खड़े थे. खबर है कि शाहरुख के दीदार के इंतजार में थक चुके उनके एक फैन ने नाराज होकर कथित तौर पर छुरी से अपना गला काट लिया. वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें तुरंत उन्हें भाभा अस्पताल पहुंचाया.
रिपोर्ट्स की मानें, मोहम्मद सलीम नामक एक शख्स शाहरुख के घर मन्नत के बाहर शुक्रवार को सुबह से ही उनकी झलक का इंतजार करता रहा. शुक्रवार को अभिनेता के घर पर सितारों क आना-जाना लगा रहा.
खबरों के मुताबिक, पुलिस ने लेन बंद कर दिया था और प्रशंसकों को एक्टर के घर जाने की इजाजत नहीं दी गई. शाहरुख की एक झलक पाने को बेकरार फैन ने सुबह 3.05 बजे कथित रूप से चाकू से अपने गले पर चोट पहुंचाई. इसके बाद पुलिस उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गई जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










