ePaper

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ में होगी नयी हसीना

Updated at : 27 Oct 2018 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ में होगी नयी हसीना

पिछले पांच सालों में अभिनेता टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में कई बार सफलता का स्वाद चख चुके हैं. अभिनेता ने भले ही ‘बागी 3’ के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है लेकिन सूत्रों की माने तो निर्माता अभी भी फिल्म की अभिनेत्री की भूमिका के लिए एक नये चेहरे की तलाश में हैं. पहले दो भाग […]

विज्ञापन

पिछले पांच सालों में अभिनेता टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में कई बार सफलता का स्वाद चख चुके हैं. अभिनेता ने भले ही ‘बागी 3’ के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है लेकिन सूत्रों की माने तो निर्माता अभी भी फिल्म की अभिनेत्री की भूमिका के लिए एक नये चेहरे की तलाश में हैं. पहले दो भाग में श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आ चुकी हैं. टाइगर अपने कठोर प्रशिक्षण के रूप में विभिन्न स्टंट सीख रहे है और अभ्यास कर रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार, फिल्म के निर्माता नये अभ्यास अनुक्रमों को डिजाइन करने के लिए भारत और विदेशों से स्टंट विशेषज्ञों सहित विशेष रिहर्सल सेशन आयोजित करेंगे. चूंकि बागी 2 इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक है इसिलए तीसरे भाग से प्रशंसकों की उम्मीद दोगुना बढ़ जाती है.

सूत्रों के अनुसार बागी के प्रशिक्षण में एम 16, एटी 4 और रॉकेट लांचर जैसे हथियारों का उपयोग सीखना शामिल है. स्क्रिप्ट लगभग तैयार है. अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्शन और ड्रामे की भरमार होगी. साथ ही, टाइगर विभिन्न अवतार में नजर आयेंगे.

सूत्रों ने बताया कि,ऐसा लग रहा है कि निर्माता साजिद नडियाडवाला को फिल्म के लिए जानी-मानी अभिनेत्रियों द्वारा एप्रोच किया जा रहा है. हालांकि, निर्माताओं ने यह अभी तय नहीं किया है कि वे फिल्म के लिए किसी नये चेहरे का चयन करेंगे या फिर कोई जाना-माना नाम फिल्म में टाइगर के अपोजिट नजर आयेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola