#MeToo के कुछ गलत प्रभाव भी होंगे लेकिन यह मुहिम आवश्यक है: कल्कि कोचलिन

Updated at : 23 Oct 2018 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
#MeToo के कुछ गलत प्रभाव भी होंगे लेकिन यह मुहिम आवश्यक है: कल्कि कोचलिन

मुंबई : अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि ‘मी टू’ अभियान के कुछ गलत प्रभाव भी होंगे लेकिन कार्यस्थलों में बेहतर माहौल बनाने के लिए यह मुहिम जरूरी है. नाना पाटेकर, आलोक नाथ, साजिद खान, विकास बहल और मुकेश छाबड़ा जैसे बॉलीवुड के बड़े नाम ‘मी टू’ के तहत निशाने पर आ चुके हैं. […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि ‘मी टू’ अभियान के कुछ गलत प्रभाव भी होंगे लेकिन कार्यस्थलों में बेहतर माहौल बनाने के लिए यह मुहिम जरूरी है. नाना पाटेकर, आलोक नाथ, साजिद खान, विकास बहल और मुकेश छाबड़ा जैसे बॉलीवुड के बड़े नाम ‘मी टू’ के तहत निशाने पर आ चुके हैं. कल्कि ने कहा ‘इस मुहिम के कई गलत प्रभाव भी होंगे। मेरी एक फिल्म ‘एमएएमआई’ में नहीं जा पाई और एक रूकी हुई है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ यह ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमें स्वीकारना होगा..लेकिन यह मुहिम वर्तमान समय के लिए आवश्यक है. चीजों को ठीक कर उन्हें बदलने की जरूरत है और अगर यह हमें अधिक संवेदनशील बनाती हैं तो यह अच्छा है.’

कल्कि ने हालांकि किसी भी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैं किसी अन्य व्यक्ति पर टिप्पणी कर सकती हूं. मुझे किसी मामले की पूर्ण जानकारी नहीं है. इसलिए, मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती.”

कल्कि जल्द ही ‘इरोज नाउ’ की वेब सीरीज ‘स्मोक’ में नजर आएंगी. कुल 11 एपीसोड की इस सीरीज का प्रसारण 26 अक्टूबर से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola