ePaper

#MeToo: दोषसिद्ध लोगों के साथ काम नहीं करेंगी ये निर्देशक

Updated at : 14 Oct 2018 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
#MeToo: दोषसिद्ध लोगों के साथ काम नहीं करेंगी ये निर्देशक

मुम्बई : भारतीय फिल्म उद्योग से महिला फिल्मकारों ने यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को साझा करने वाले लोगों का समर्थन करने और दोषी साबित होने वाले किसी के साथ भी काम नहीं करने का फैसला किया है. कोंकणा सेना शर्मा, नंदिता दास, मेघना गुलजार, गौरी शिंदे, किरण राव, रीमा कागती और जोया अख्तर जैसी […]

विज्ञापन

मुम्बई : भारतीय फिल्म उद्योग से महिला फिल्मकारों ने यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को साझा करने वाले लोगों का समर्थन करने और दोषी साबित होने वाले किसी के साथ भी काम नहीं करने का फैसला किया है. कोंकणा सेना शर्मा, नंदिता दास, मेघना गुलजार, गौरी शिंदे, किरण राव, रीमा कागती और जोया अख्तर जैसी कई निर्देशक उन 11 महिला फिल्म निर्माताओं में शामिल हैं जिन्होंने भारत के मी टू अभियान को अपना समर्थन देने की प्रतिबद्धता जाहिर की है.

निर्देशकों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है,‘‘महिला और फिल्म निर्माताओं के रूप में, हमने #मी टू इंडिया अभियान को अपना समर्थन देने का फैसला किया है. हम उन महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं जो यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर पूरी ईमानदारी के साथ आगे आयी हैं.’

बयान में कहा गया है,‘‘ हम कार्यस्थल में सभी के लिए एक सुरक्षित और समान वातावरण बनाने में मदद के लिए जागरूकता फैलाने के लिए यहां हैं. हमने दोष साबित होने वाले लोगों के साथ काम न करने का भी रूख अपनाया है. हम उद्योग में अपने सभी सहकर्मियों से भी ऐसा करने के लिए आग्रह करते हैं.’

महिला फिल्म निर्माताओं की इस सूची में अलंकृता श्रीवास्तव, नित्या मेहरा, रूचि नारायण और सोनाली बोस शामिल हैं.

आलोकनाथ ने विंता पर किया केस
अभिनेता आलोकनाथ और उनकी पत्नी आशु ने लेखिका-निर्देशिका विन्ता नंदा के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू करने की मांग करते हुए शनिवार को एक स्थानीय अदालत में शिकायत दायर की. अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर शिकायत में पत्र को संज्ञान में लेने के लिए उपनगरीय अंबोली थाना को निर्देश देने की मांग की है.

बीसीसीआई के सीईओ भी फंसे अभियान में
बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद संस्था ने उनसे सफाई मांगी है. डिस्कवरी चैनल में राहुल के साथ काम करने वाली एक महिला ने उनके खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

अमिताभ भी आये लपेटे में
सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने मी टू पर बोलते हुए अमिताभ बच्चन को भी लपेटे में लिया है. अपने एक ट्वीट में सपना ने लिखा है कि मैंने पर्सनली अमिताभ बच्चन के बारे में सेक्शुअल मिसकंडक्ट को लेकर कई कहानियां सुनी हैं. मुझे आशा है कि वह महिलाएं अब बाहर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola