खुद की पहचान बनाना सबसे बड़ा संघर्ष: आयुष शर्मा

मुंबई : सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को शुरू में काम नहीं मिला क्योंकि निर्माता उन पर निवेश करने से डरते थे. उन्होंने कहा कि अपनी खुद की पहचान बनाना उनके लिए सबसे बड़ा संघर्ष है. आयुष ने एक साक्षात्कार में का कि बहुत सारे निर्माताओं और निर्देशकों को उनके साथ काम करने में […]
मुंबई : सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को शुरू में काम नहीं मिला क्योंकि निर्माता उन पर निवेश करने से डरते थे. उन्होंने कहा कि अपनी खुद की पहचान बनाना उनके लिए सबसे बड़ा संघर्ष है. आयुष ने एक साक्षात्कार में का कि बहुत सारे निर्माताओं और निर्देशकों को उनके साथ काम करने में डर लगता था. हर कोई उनसे कहता था, ‘हम आपको लांच करना पसंद करेंगे लेकिन यदि कुछ गलत हो जाता है तो सलमान से हमारा रिश्ता खराब हो जायेगा. इसलिए हम नहीं कर पायेंगे.’
उन्होंने यह भी बताया, ‘….ऐसे बहुत से लोग भी थे जिन्होंने मुझे फिल्म की पेशकश की लेकिन मैं उनको लेकर निश्चित नहीं था. मेरा सबसे बड़ा संघर्ष अपना नाम स्थापित करना और अपनी पहचान बनाना था.’ उनकी आने वाली फिल्म ‘लवरात्रि’ के निर्माता सलमान खान है.
उन्होंने कहा, ‘मुझे सलमान खान ने लांच किया है और मुझे लगता था, ‘लोग क्या कहेंगे?’ मेरी पत्नी अर्पिता ने मुझसे कहा कि यदि मुझे कोई अन्य प्रोडक्शन हाउस लांच करता तो लोग कहते कि सलमान के कारण मुझे यह फिल्म दिलायी है. जब तक मैं खुद को साबित नहीं करता तब तक लोग मेरी क्षमता को नहीं देख पायेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




