ePaper

इस वजह से रुक गयी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ''मंटो'' की स्क्रीनिंग, फिर...

Updated at : 21 Sep 2018 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
इस वजह से रुक गयी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ''मंटो'' की स्क्रीनिंग, फिर...

मुंबई : तकनीकी कारणों से ‘मंटो’ फिल्म के पहले शो का प्रसारण रद्द कर दिया गया था लेकिन अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में बहाल कर दिया गया. फिल्म मंटो को शुक्रवार को जारी किया गया. अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में प्रसिद्ध उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो की भूमिका निभायी है, लेकिन मल्टीप्लेक्स […]

विज्ञापन

मुंबई : तकनीकी कारणों से ‘मंटो’ फिल्म के पहले शो का प्रसारण रद्द कर दिया गया था लेकिन अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में बहाल कर दिया गया. फिल्म मंटो को शुक्रवार को जारी किया गया.

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में प्रसिद्ध उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो की भूमिका निभायी है, लेकिन मल्टीप्लेक्स श्रृंखला पीवीआर सिनेमा को तकनीकी गड़बड़ी के कारण सुबह का शो रद्द करना पड़ा था.

नंदिता ने ट्विटर पर लिखा, बेहद निराश… छह साल का काम और कई लोगों के सामूहिक इरादे और प्रतिबद्धता की परिणति आज सुबह होनी थी.

पीवीआर ने प्रशंसकों और निर्देशक को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए काम किया जा रहा है और वह जल्दी ही फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू कर देंगे.

पीवीआर ने ट्विटर पर लिखा, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण, फिल्म ‘मंटो’ के शो को आज सुबह रद्द कर दिया गया.

हालांकि, हम कभी नहीं चाहते हैं कि आप एक अच्छी फिल्म देखने से वंचित रह जायें. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को जल्दी आप तक लेकर आयें. इसके बाद पीवीआर ने ट्वीट किया कि फिल्म रिलीज हो गयी है और देश के सभी पीवाआर में इसकी स्क्रीनिंग हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola