ePaper

''सड़क 2'' के साथ निर्देशन की दुनिया में लौट रहे महेश भट्ट

Updated at : 20 Sep 2018 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
''सड़क 2'' के साथ निर्देशन की दुनिया में लौट रहे महेश भट्ट

मुंबई: आलिया भट्ट ने गुरुवार को कहा कि उनके पिता महेश भट्ट 19 साल के लंबे अंतराल के बाद अब ‘सड़क 2’ के साथ निर्देशन की दुनिया में वापस लौट रहे हैं. आलिया भट्ट ने अपने पिता के 70वें जन्मदिन के अवसर पर इसकी घोषणा की. अभिनेत्री खुद भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी. अभिनेत्री […]

विज्ञापन

मुंबई: आलिया भट्ट ने गुरुवार को कहा कि उनके पिता महेश भट्ट 19 साल के लंबे अंतराल के बाद अब ‘सड़क 2’ के साथ निर्देशन की दुनिया में वापस लौट रहे हैं. आलिया भट्ट ने अपने पिता के 70वें जन्मदिन के अवसर पर इसकी घोषणा की. अभिनेत्री खुद भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी. अभिनेत्री ने ट्वीटर पर लिखा, ‘आपने अपने 70वें जन्मदिन पर मुझे बहुत बड़ा तोहफा दिया. आप के निर्देशन में मैं काम करने जा रही हूं. ‘सड़क 2′ एक सपने के पूरा होने जैसा है.’

उन्होंने कहा, ‘ मैं जिस चीज के बारे में सोच रही थी कि वह कभी पूरा नहीं होगा, आपने वह संभव कर दिया. दिल से शुक्रिया पापा.’ ऐसा पहली बार होगा कि अभिनेत्री अपने पिता के निर्देशन में काम करेंगी.

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी निर्देशन की दुनिया में अपने पिता के लौटने का स्वागत किया है. ‘सड़क’ के मुख्य कलाकार संजय दत्त और पूजा भट्ट भी ‘सड़क2′ में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करेंगे.

अभिनेता संजय दत्त ने महेश भट्ट को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वह इस निर्देशक के साथ दोबारा काम करेंगे. दत्त और आलिया भट्ट ‘कलंक’ में साथ काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola