करिश्मा को फिर मिला सपनों का राजकुमार

मुंबई:फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर फिर अपना घर बसाना चाहतीं हैं. वह इसके लिए लगभग तैयार भी हो चुकी है. इस बार फिर वे एक तलाकशुदा को ही अपना जीवन साथी बनाना चाहतीं हैं. उन्होंने इसके लिए अपने पुराने मित्र संदीप तोसीवाल को चुना है. दोनों की एक दूसरे से पुरानी पहचान है. 39 वर्षीय संदीप […]
मुंबई:फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर फिर अपना घर बसाना चाहतीं हैं. वह इसके लिए लगभग तैयार भी हो चुकी है. इस बार फिर वे एक तलाकशुदा को ही अपना जीवन साथी बनाना चाहतीं हैं. उन्होंने इसके लिए अपने पुराने मित्र संदीप तोसीवाल को चुना है. दोनों की एक दूसरे से पुरानी पहचान है. 39 वर्षीय संदीप एक दवा कंपनी में सीइओ हैं. वे भी तलाकशुदा हैं उनके भी दो बच्चे हैं.
करिश्मा और संदीप एक दूसरे के नजदीक आने से उनके मित्र और रिश्तेदार काफी खुश हैं. हालांकि अभी उनके बीच रिलेशनशिप को लेकर केवल चर्चा का बाजार गर्म है. गौरतलब है कि करिश्मा और उनके पति संजय ने तलाक को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. करिश्मा के भी दो बच्चे हैं. अब देखने वाली बात है कि करिश्मा और उनके नये मित्र के बीच कितने दिनों तक बनती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




