ePaper

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास हवाई में कर सकते हैं शादी

Updated at : 24 Aug 2018 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास हवाई में कर सकते हैं शादी

प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. देसी गर्ल ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग सगाई की ऑफिशियल घोषणा जब सोशल मीडिया पर की तो हर कोई हैरान रह गया. हालांकि प्रियंका-निक की अचानक सगाई करने से उनके फैंस हैरान होने के साथ-साथ काफी उत्‍साहित भी हैं. अब लोग […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. देसी गर्ल ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग सगाई की ऑफिशियल घोषणा जब सोशल मीडिया पर की तो हर कोई हैरान रह गया. हालांकि प्रियंका-निक की अचानक सगाई करने से उनके फैंस हैरान होने के साथ-साथ काफी उत्‍साहित भी हैं. अब लोग उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. उनकी शादी से जुड़ी हर जानकारी को लेकर फैंस उत्‍साहित हैं.

बॉलीवुडलाइफ.कॉम के मुताबिक, प्रियंका और निक हवाई में शादी करेंगे. दोनों ऐसी जगह चाहते हैं जो प्राइवेट हो और मीडिया और भीड़भाड़ से दूर हो. वो बेवजह ही सुर्खियों में नहीं रहना चाहते.

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका-निक हवाई में शादी करने की योजना बना रहे हैं. हवाई के आइलैंड निक को बेहद पसंद है. हालांकि इस रिपोर्ट को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई हैं ले‍किन माना जा रहा है कि दोनों जल्‍द ही अपनी शादी की जानकारी दे सकते हैं. फिलहाल सगाई के बाद निक अपने परिवार के साथ अमेरिका लौट गये हैं.

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने 18 अगस्‍त को इंस्‍टाग्राम पर निक जोनास के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी. प्रियंका ने सगाई की जानकारी देते हुए अपने साथ निक की एक तसवीर साझा की थी. इस सगाई में निक के माता-पिता भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये थे. मौके पर बॉलीवुड के कुछ खास लोग उपस्थित थे.

प्रियंका और निक अगर हवाई में शादी का प्‍लान कर रहे हैं तो सच में उनकी यह शादी रॉयल होनेवाली हैं. दरअसल हवाई दुनिया के सबसे खूबसूरत और महंगे शहरों में गिना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola