ePaper

‘जीरो'' की शूटिंग के दौरान शाहरूख अक्सर पूछते थे ‘क्यों मौज आ रहा है ना'': आनंद एल राय

Updated at : 22 Aug 2018 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
‘जीरो'' की शूटिंग के दौरान शाहरूख अक्सर पूछते थे ‘क्यों मौज आ रहा है ना'': आनंद एल राय

नयी दिल्ली : निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य भूमिका निभा रहे शाहरूख खान अक्सर उनसे पूछते थे कि उन्हें यह फिल्म बनाने में मजा आ रहा है या नहीं. राय ने कहा कि उन्होंने शूटिंग से पहले शाहरूख से कहा था, ‘सर मुझे फिल्म बनाने के वक्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य भूमिका निभा रहे शाहरूख खान अक्सर उनसे पूछते थे कि उन्हें यह फिल्म बनाने में मजा आ रहा है या नहीं. राय ने कहा कि उन्होंने शूटिंग से पहले शाहरूख से कहा था, ‘सर मुझे फिल्म बनाने के वक्त मौज चाहिए होता है.’ उन्होंने कहा कि इसे शाहरूख ने शूटिंग के दौरान याद रखा. शाहरुख के अलावा इस फिल्‍म अनुष्‍का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

आनंद एल राय ने कहा, ‘उन्होंने शब्द पकड़ लिए और मुझसे अक्सर पूछते रहते थे ‘क्यों, मौज आ रहा है ना’ और मैं जवाब देता रहता था कि हां. कभी दबाव की स्थिति नहीं रही क्योंकि वह सुनिश्चित करते थे कि प्रक्रिया मजेदार रहे.’

उन्होंने कहा, ‘अगर मैं खान साहब के चेहरे पर तनाव देख लेता तो मैं बहुत दबाव में आ जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’ ‘जीरो’ फिल्म में शाहरूख बौने कद के व्यक्ति की भूमिका में है. फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola