रणवीर सिंह बनेंगे कपिल देव, ”83” को लेकर कही ये बड़ी बात

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्वकप जीत पर बनी फिल्म ‘83′ के साथ रणवीर सिंह तैयार हैं और अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्रीय गौरव के विषय पर बनने वाली फिल्म का वह हिस्सा बनना चाहते थे. रणवीर ने कहा कि वह इस तथ्य से वाकिफ थे कि ‘83′ के तथ्यों को […]
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्वकप जीत पर बनी फिल्म ‘83′ के साथ रणवीर सिंह तैयार हैं और अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्रीय गौरव के विषय पर बनने वाली फिल्म का वह हिस्सा बनना चाहते थे. रणवीर ने कहा कि वह इस तथ्य से वाकिफ थे कि ‘83′ के तथ्यों को जिम्मेदारी के साथ रखा जाये. लेकिन वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें बड़े पर्दे पर इस कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिला.
उन्होंने कहा कि यह हमारे खेल के इतिहास और देश के इतिहास का बेहद महत्वपूर्ण भाग है. विश्वकप में हमारी पहली जीत ने विश्व क्रिकेट में शीर्ष पर पहुंचा दिया और दुनिया में हमारी धाक जमाई.
रणवीर ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय गौरव के विषय को रजतपट पर उतारने वाली फिल्म का हिस्सा वह हमेशा से बनना चाहते थे.’ 1983 के विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम की अ्गुवाई करने वाले कप्तान कपिल देव की कहानी को फिल्म ‘83′ में दिखाया गया है. रणवीर इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










