ePaper

श्रीदेवी के जन्‍मदिन पर बेटी जाह्नवी ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीर

Updated at : 13 Aug 2018 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीदेवी के जन्‍मदिन पर बेटी जाह्नवी ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीर

बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी आज अगर हमारे बीच होती तो अपना 55वां जन्‍मदिन मना रही होती. इस मौके पर बी-टाउन के सेलेब्‍स और उनकी सभी फैंस उन्‍हें याद कर रहे हैं. श्रीदेवी की पूरे परिवार के लिए भी यह क्षण भावुक कर देनेवाला है. उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी आज अगर हमारे बीच होती तो अपना 55वां जन्‍मदिन मना रही होती. इस मौके पर बी-टाउन के सेलेब्‍स और उनकी सभी फैंस उन्‍हें याद कर रहे हैं. श्रीदेवी की पूरे परिवार के लिए भी यह क्षण भावुक कर देनेवाला है. उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तसवीर शेयर करते हुए मां को जन्‍मदिन की बधाई दी है. इस तसवीर में जाह्नवी पापा बोनी कपूर और मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं.

श्रीदेवी की याद में सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय 13 अगस्‍त व 14 अगस्‍त को दिवंगत अभिनेत्री की 6 फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग करेगा. इस फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग 1 महादेव रोड नयी दिल्‍ली के फिल्म्स डिवीजन ऑडिटोरियम में रखी गई है.

https://www.instagram.com/p/BmY_9-BBful/?utm_source=ig_embed

पद्मश्री और राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित श्रीदेवी की फिल्‍म मॉम की स्‍क्रीनिंग के साथ इस कार्यक्रम को शुरू किया जायेगा. जिसके बाद 5 अन्‍य फिल्‍मों का भी प्रदर्शन होगा.

13 अगस्‍त को सुबह 11: 30 बजे श्रीदेवी की फिल्‍म मॉम दिखाई जायेगी. इसके बाद 2 : 30 बजे निर्देशक यश चोपड़ा के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म ‘लम्‍हें’ दिखाई जायेगी. शाम 7 बजे अनिल कपूर और श्रीदेवी स्‍टारर फिल्‍म मिस्‍टर इंडिया दिखायी जायेगी. 14 तारीख प्रदर्शित होनवाली फिल्‍में इंग्लिश विंग्लिश, सदमा और चांदनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola