ePaper

सनी लियोनी का यह भावुक पोस्ट आपने देखा क्या ?

Updated at : 12 Aug 2018 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोनी का यह भावुक पोस्ट आपने देखा क्या ?

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आजकल फिल्मों में कम और टीवी और वेब सीरीज में कुछ ज्यादा ही दिख रही हैं जिसके जरिये भी वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर करोड़ों लोगों से एक अपील की है. वो इन दिनों अपने तीनों बच्चों के मामा […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आजकल फिल्मों में कम और टीवी और वेब सीरीज में कुछ ज्यादा ही दिख रही हैं जिसके जरिये भी वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर करोड़ों लोगों से एक अपील की है. वो इन दिनों अपने तीनों बच्चों के मामा के इलाज के लिए पैसे जुटाने की मांग कर रही हैं.

सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर लोगों से अपने तीनों बच्चों के मामा प्रभाकर के लिए दुनियाभर के लोगों से आर्थिक मदद मांगी है. प्रभाकर वो शख्स हैं जो सनी लियोनी के तीनों बच्चों की देखभाल करते हैं. सनी ने लिखा कि, ‘अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वो अस्पताल में भर्ती हो गये गलत तरीके से इलाज होने की वजह से उनकी हालत और खराब हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही मैंने और मेरे पति डेनियल ने उन्हें एक अच्छे अस्पताल में भर्ती करवाया.
पिछले एक साल में उनकी हालत में सुधार आया है. नये अस्पताल में किडनी स्पेशलिस्ट को दिखाने के बाद पता चला कि 20 प्रतिशत किडनी काम कर रही है. ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत है ताकि वो प्रॉपर ठीक हो सकें. ऐसे में जो भी फंड मुझे मिलेगा पूरा प्रभाकर की बीमारी के लिए यूज होगा.’

https://www.instagram.com/p/BmOak50noBy/?utm_source=ig_embed

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola