आलिया भट्ट की फैन हुई ऐश्वर्या राय बच्चन, जमकर की तारीफ और दी ये सलाह

आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था और चंद सालों में ही उन्होंने इंडस्ट्री में एक पुख्ता जगह बना ली है. वे तेजी के साथ बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शामिल हो गई हैं. हर कोई उनका मुरीद है और उनके साथ एक बार काम […]
आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था और चंद सालों में ही उन्होंने इंडस्ट्री में एक पुख्ता जगह बना ली है. वे तेजी के साथ बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शामिल हो गई हैं. हर कोई उनका मुरीद है और उनके साथ एक बार काम करना चाहता है. अब आलिया की फैंस की लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल हो गई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने जमकर आलिया की तारीफ की.
बॉलीवुड हंगामा को दिये एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा,’ यह बहुत अच्छी बात है कि वो अपने काम को एक्सप्लोर कर रही हैं. वो फिल्मों में काफी अच्छा काम कर रही हैं.’
उन्होंने आगे कहा,’ मैंने खुद आलिया से यह कहा था कि जैसा सपोर्ट तुम्हें करण (जौहर) से मिल रहा है वह तुम्हारे लिए काफी अच्छा है. शुरुआत से ही उन्होंने तुम्हें सपोर्ट किया है. जब इस तरह का सपोर्ट मिलता है तो थोड़ा आराम होता है, पैर जमाना उतना मुश्किल नहीं होता. एक कलाकार होने के नाते तुम्हारे लिए यह बहुत अच्छा है क्योंकि तुम्हारे के लिए आगे अच्छा काम और कई मौके हैं.’
इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने यह भी कहा,’ सबसे अच्छी बात यह है कि आलिया खुद भी अच्छा काम कर रही हैं. उनके आगे कई सारे मौके हैं और इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाये कम है.’
बता दें कि साल 2012 में करण जौहर ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से आलिया को लॉन्च किया था. इसके बाद आलिया ने लगातार एक से एक कई हिट फिल्में दी. उनकी पिछली फिल्म राजी में भी उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था. वे जल्द ही रणबीर कपूर के साथ आनेवाली फिल्म ‘ब्राह्मास्त्र’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं.
आलिया की पर्सनल लाईफ की बात करें तो वे रणबीर कपूर संग अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. कई मौकों पर दोनों को एकसाथ देखा गया है. दोनों इशारों-इशारों में एकदूसरे के प्रति प्यार का इजहार कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




