31 अगस्त से चीन का ''सुल्तान'' बनने निकलेंगे सलमान

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अभिनीत ‘सुल्तान’ 31 अगस्त को चीन में रिलीज होगी. यह फिल्म दो साल पहले भारत में रिलीज हुई थी. यश राज फिल्म ने चीन में ‘सुल्तान’ को रिलीज कराने के लिए ई स्टार्स चाइना के साथ साझेदारी की है. पड़ोसी देश आमिर खान की ‘दंगल’ […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अभिनीत ‘सुल्तान’ 31 अगस्त को चीन में रिलीज होगी. यह फिल्म दो साल पहले भारत में रिलीज हुई थी.
यश राज फिल्म ने चीन में ‘सुल्तान’ को रिलीज कराने के लिए ई स्टार्स चाइना के साथ साझेदारी की है. पड़ोसी देश आमिर खान की ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और इरफान अभिनीत ‘हिंदी मीडियम’ की सफलता के बाद हिंदी फिल्मों के लिए एक नये बाजार के तौर पर उभरा है.
एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ‘सुल्तान’ को 11,000 से ज्यादा स्क्रीनों पर रिलीज किया जाएगा. इसका लक्ष्य एक दिन में करीब 40,000 शो का है.
फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं. यह फिल्म एक पहलवान के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने प्रेम को वापस पाने के लिए दोबारा कुश्ती करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




