ePaper

VIDEO: जाह्नवी कपूर के ''जिंगाट'' गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया धमाकेदार डांस

Updated at : 31 Jul 2018 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: जाह्नवी कपूर के ''जिंगाट'' गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया धमाकेदार डांस

जाह्नवी कपूर इनदिनों अपनी डेब्‍यू फिल्‍म धड़क को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्‍स भी जाह्नवी की तारीफ कर रहे हैं. ‘धड़क’ ने पिछले 10 दिनों में 63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जाह्नवी और ईशान खट्टर की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. वहीं […]

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर इनदिनों अपनी डेब्‍यू फिल्‍म धड़क को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्‍स भी जाह्नवी की तारीफ कर रहे हैं. ‘धड़क’ ने पिछले 10 दिनों में 63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जाह्नवी और ईशान खट्टर की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. वहीं फिल्‍म के सभी गाने पहले ही सुपरहिट हो चुके हैं. हाल ही में माधुरी दीक्षित इस फिल्‍म के ‘जिंगाट’ गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आईं.

धड़क के डायरेक्‍टर शशांक खेतान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्‍ट किया है जिसमें माधुरी दीक्षित‍ फिल्‍म के सुपरहिट गाने जिंगाट गाने पर मस्‍तीभरा डांस करती नजर आ रही हैं.

https://twitter.com/ShashankKhaitan/status/1023888679394308096?ref_src=twsrc%5Etfw

शशांक खेतान ने ट्विटर पर लिखा,’ वो असली धक-धक गर्ल के साथ झिंगाट गाने पर डांस कर रहे हैं…सपना सच हुआ…प्रतिभावान लोगों के साथ भी जुड़ा.’ इस वीडियो में शशांक और माधुरी दीक्षित के साथ-साथ अर्जुन बिजलानी भी नजर आ रहे हैं. तीनों इस गाने पर बिंदास डांस करते दिख रहे हैं. इस गाने में जाह्नवी और ईशान को भी खूब पसंद किया गया था.

आपको बता दें कि फिल्‍म धड़क का निर्माण करण जौहर के बैनर तले किया गया है. यह सुपरहिट मराठी फिल्‍म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक है. ‘धड़क’ बॉक्‍स ऑफिस पर लगातार अच्‍छी कमाई कर रही है.

माधुरी दीक्षित और जाह्नवी कपूर के रिश्‍तों की बात करें तो दोनों एकदूसरे को काफी पसंद करती हैं. श्रीदेवी के अचान‍क निधन के बाद ‘कलंक’ के लिए अभिनेत्री की तलाश की जा रही थी तब कपूर खानदान के कहने पर ही माधुरी ने इस फिल्‍म में काम करने के लिए तुरंत हां कर दी थी. जाह्नवी ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola