VIDEO: जाह्नवी-ईशान को पर्दे पर देख क्रेजी हुए फैंस, थियेटर में ही करने लगे डांस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2018 12:03 PM
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क रिलीज हो चुकी है. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर साफ है कि दर्शकों को जाह्नवी और ईशान की रोमांटिक कैमेस्ट्री भा रही है. इस वीडियो में ‘धड़क’ देखने आये लोग स्क्रीन के सामने झिंगाट गाना […]
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क रिलीज हो चुकी है. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर साफ है कि दर्शकों को जाह्नवी और ईशान की रोमांटिक कैमेस्ट्री भा रही है. इस वीडियो में ‘धड़क’ देखने आये लोग स्क्रीन के सामने झिंगाट गाना बजने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की यह डेब्यू फिल्म है.
धड़क बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने तीन दिनों में 33.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने रिलीज के पहले 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 और रविवार को 13.92 करोड़ की कमाई की.
https://www.instagram.com/tv/Blj2s55n2Gj/
शशांक खेतान निर्देशित फिल्म ‘धड़क’ 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो ने मिलकर फिल्म बनाई है. ‘धड़क’ में जाह्नवी कपूर पर सबकी नजरें टिकी थीं. फिल्म की कमाई से अनुमान लगाया जा सकता है कि दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई. बता दें कि धड़क नेशनल अवॉर्ड विनर मराठी फिल्म ‘सैराट’ की ऑफिशियल रीमेकहै जिसकी कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपती लव-स्टोरी पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










